महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कराने में हुई देरी, सीईओ व पायलट के खिलाफ केस दर्ज
प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने में देरी हो गई। इसे लेकर एविएशन कंपनी के सीईओ और पायलट समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि एविएशन कंपनी ने बिना कोई जानकारी दिए हुए हेलीकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया था जिसके बाद दूसरे हेलीकॉप्टर से शाम में पुष्प वर्षा कराई गई।