महाकुंभ में सैकड़ों मुसलमानों का होगा धर्मांतरण, ऐसे कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाएं सीएम: मौलाना
बरेली (यूपी) स्थित ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा है कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में एक कार्यक्रम में सैकड़ों मुसलमानों का धर्मांतरण होगा। उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ऐसे कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अगर धर्मांतरण होगा तो देश-प्रदेश में तनाव फैल सकता है।"