महाकुंभ में है एकमात्र ऐसा आश्रम जहां सभी 9 महामंडलेश्वर हैं विदेशी
प्रयागराज (यूपी) में महाकुंभ मेले में निर्मोही अनी अखाड़े से जुड़ीं साईं मां के आश्रम 'शक्तिधाम' आश्रम में रहने वाले सभी 9 महामंडलेश्वर विदेशी हैं। इस आश्रम में 40 से ज़्यादा देशों के श्रद्धालु हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इन 9 महामंडलेश्वरों में एक को छोड़कर बाकी किसी को हिंदी नहीं आती है लेकिन संस्कृत के श्लोक सभी को बखूबी याद हैं।