महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने के बाद पीएम मोदी ने की CM योगी से बात
प्रयागराज में महाकुंभ के मेला क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली है। वहीं, सीएम योगी ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां का जायज़ा लिया। गौरतलब है कि आग पर काबू पा लिया गया है।