महाकुंभ मेले में आने को लेकर विदेशी श्रद्धालुओं ने क्या-क्या कारण बताए हैं?
प्रयागराज के महाकुंभ मेले में स्पेन, अमेरिका और रूस समेत कई देशों के श्रद्धालु आए हैं। एक रूसी श्रद्धालु ने बताया, "हम सनातन धर्म का...ज्ञान लोगों से शेयर करना चाहते हैं।" एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, "यह आत्मा की शुद्धि के लिए है।" ब्राज़ील के एक श्रद्धालु ने बताया, "भारत दुनिया का आध्यात्मिक ह्रदय है...मानवता का सागर देखकर खुश हूं।"