महाकुंभ मेले में कल्पवासियों के लिए किन-किन चीज़ों पर लगाया गया प्रतिबंध?
उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ-2025 में कल्पवासियों के टेंट में हीटर, ब्लोवर और इमर्सन रॉड जैसे उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधीक्षण अभियंता (महाकुंभ) मनोज गुप्ता ने कहा कि पूर्व में देखा गया है कि मेले के दौरान हुई आग की अधिकतर घटनाओं में शॉर्ट सर्किट बड़ी वजह रही है जो हीटर या ब्लोवर के कारण हुई।