महाकुंभ से उत्तर प्रदेश को होगी ₹2 लाख करोड़ तक की कमाई, सीएम योगी ने किया दावा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है और इससे राज्य को ₹2 लाख करोड़ तक की आर्थिक वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का परिचायक है...जो प्राचीन परंपराओं पर गर्व करने का अवसर प्रदान करती है।"