महाकुंभ से कितनी कमाई होने की है उम्मीद और अलग-अलग सेक्टर को 'मिलेंगे' कितने करोड़ रुपए?
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के मुताबिक, प्रयागराज में शुरू हुए महाकुंभ 2025 से तकरीबन ₹2 लाख करोड़ का राजस्व आने की उम्मीद है। संगठन ने बताया कि अकोमोडेशन और टूरिज़्म सेक्टर को इससे सर्वाधिक फायदा होगा और उनकी ₹40,000 करोड़ कमाई होने की उम्मीद है। फूड-बेवरेज सेक्टर की ₹20,000 करोड़ और ट्रांसपोर्टेशन-लॉजिक्टिक्स की ₹10,000 करोड़ कमाई की उम्मीद है।