महाकुंभ से पहले प्रयागराज में गिरा ब्रिज टावर, मज़दूर का पैर कटकर हुआ अलग

प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हो गया है। सरायइनायत के सहसों इलाके में 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बदले जाने के लिए तार खींचते समय काम कर रहे मज़दूरों के ऊपर ब्रिज टावर गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में एक मज़दूर का पैर कटकर अलग हो गया और करीब 8 मज़दूर घायल हो गए हैं।

Load More