महाकुंभ स्नान पर्व से 2 दिन पहले 25 लाख लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी: सरकार
सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, प्रयागराज (यूपी) में महाकुंभ के स्नान पर्व से 2 दिन पहले शनिवार को करीब 25 लाख लोगों ने गंगा व संगम में डुबकी लगाई। बकौल अधिकारी, सुबह घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का हुजूम मेला क्षेत्र की तरफ जाता दिखा। गौरतलब है, महाकुंभ का स्नान पर्व 13 जनवरी से शुरू हो रहा है।