महाकुंभ हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने संसद में कौन-कौनसी मांगें रखीं?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ हादसे को लेकर संसद में कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, "महाकुंभ में मृतकों के आंकड़े जारी किए जाएं...महाकुंभ आपदा प्रबंधन और खोया-पाया विभाग की ज़िम्मेदारी सेना को दी जाए...महाकुंभ हादसे के ज़िम्मेदार लोगों पर घोर दंडात्मक कार्रवाई हो...अगर अपराध बोध नहीं था तो आंकड़े छिपाए क्यों गए...साक्ष्य छिपाने वालों का दंड कौन भुगतेगा।"