महाकाल मंदिर में 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक नहीं होगी भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग

उज्जैन (मध्य प्रदेश) में महाकाल मंदिर की भस्म आरती के लिए 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया है कि नववर्ष के समय भस्म आरती के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। दर्शन से एक दिन पहले ऑफलाइन टिकट लेना होगा।

Load More