महंगे हो गए डाबर के प्रोडक्ट्स, और घट गया छोटे पैक का साइज़; CEO ने बताया कारण
डाबर इंडिया लिमिटेड अपने प्रॉडक्ट्स की कीमत 4% तक बढ़ा सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी ने बढ़ती लागत का बोझ कम करने के लिए दाम बढ़ाया है और ₹10-20 वाले पैकेट में मात्रा कम कर सकती है। सीईओ मोहित मल्होत्रा ने बताया, "पश्चिम एशिया संकट के कारण भारत में बिज़नेस महंगा पड़ रहा है...उत्पादन की लागत बढ़ रही है।"