महंगा होगा हवाई सफर, इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्यूल चार्ज

इंडिगो ने कहा है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाएगी। घरेलू उड़ानों के लिए यह चार्ज ₹375 से ₹1,300 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ₹1,000 से ₹10,000 के बीच होगा। ये नए चार्ज 6 अक्टूबर को रात 12:01 बजे के बाद की सभी नई बुकिंग पर लागू होंगे।

Load More