महंगाई के कारण अपनी वेल्थ की कीमत में आने वाली गिरावट से कैसे बच सकते हैं निवेशक?
6% की औसत महंगाई दर के हिसाब से ₹1 करोड़ की वैल्यू 10-साल बाद ₹55.87 लाख हो सकती है। गिरावट को कम करने के लिए निवेशकों को इक्विटी/म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए जिससे मिले रिटर्न से महंगाई को पाटा जा सकता है। इसके अलावा सरकारी बॉन्ड, रियल एस्टेट और सोने में निवेश करके भी महंगाई से जीत सकते हैं।