महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पर नाइजीरिया में 29 बच्चों को मिल सकती है सज़ा-ए-मौत
नाइजीरिया में बेतहाशा महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर 29 नाबालिगों को शुक्रवार को आरोपी बनाया गया और दोषी पाए जाने पर उन्हें मौत की सज़ा दी जा सकती है। नाबालिगों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है। गौरतलब है, कोर्ट में 76 प्रदर्शनकारियों पर राजद्रोह और उपद्रव मचाने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।