महंगाई की चिंता में गिरा शेयर बाज़ार, 73000 के नीचे लुढ़का सेंसेक्स
थोक महंगाई के आंकड़े आने के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 252 अंक टूटकर 72,781.89 पर बंद हुआ जबकि करीब 100 अंक गिरकर निफ्टी भी 22,650 के नीचे बंद हुआ। सर्वाधिक दबाव फार्मा शेयरों पर रहा और इसमें 1.44% की गिरावट आई। वहीं, IT सेक्टर में 1.41% की तेज़ी देखने को मिली।