महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी के बाद कितना बढ़ जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन?

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए 2% बढ़ाकर 55% करने को मंज़ूरी दे दी है। अभी 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000/माह है और ₹18,000/माह वेतन वाले कर्मचारी को वर्तमान में ₹9,540/माह डीए मिलता है जिन्हें अब ₹9,900/माह डीए मिलेगा। केंद्र में सर्वाधिक ₹2.5 लाख बेसिक सैलरी पाने वाले कैबिनेट सचिव को अब ₹1,37,500/माह डीए मिलेगा।

Load More