महंगाई व जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने तय की दालों की भंडारण सीमा

केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने व उपभोक्ताओं को किफायती दाम पर दाल उपलब्ध कराने के लिए अरहर व चना दाल और काबुली चना पर 30 सितंबर 2024 तक भंडारण सीमा तय की है जो शुक्रवार से प्रभावी हो गई। प्रत्येक दाल की भंडारण सीमा थोक व खुदरा विक्रेताओं के लिए क्रमश: 200 टन और 5 टन तय की गई है।

Load More