महाठग रोहन के आलीशान घर से मिला 67 तोला सोना, ₹2.75 करोड़ की हीरे की अंगूठी
करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुए मंगलुरु के महाठग रोहन सलदान्हा के आलीशन घर से पुलिस ने ब्लैंक चेक, 667 ग्राम (करीब 67 तोला) सोने के गहने और एक हीरे की अंगूठी (अनुमानित कीमत ₹2.75 करोड़) ज़ब्त की है। उसके घर से ₹6,72,947 की देसी और विदेशी शराब भी बरामद हुई जो स्वीकार्य सीमा से कहीं अधिक है।