महात्मा गांधी के 'हमशक्ल' रंजन देय का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। भारतीय मूल के शेफ रंजन, सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में रेस्टोरेंट चलाते हैं और एक वीडियो में वह कहते दिखे, "अपने रेस्टोरेंट का नाम बापू किचन करने की सोच रहा हूं।"
वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "गांधी जी का पुनर्जन्म हो गया।"