महात्मा गांधी को नापसंद था फिल्में देखना, थिएटर में हिंदी फिल्म केवल 1 देखी थी
दि प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, महात्मा गांधी को फिल्म देखने में दिलचस्पी नहीं थी और वह कहते थे कि सिनेमाघर के बजाय वह चरखाघर खोलना चाहेंगे। फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर ने टीओआई को बताया था कि 'राम राज्य' (1943) इकलौती हिंदी फिल्म थी जिसे महात्मा गांधी ने सिनेमाघर में देखा। यह फिल्म दिवंगत फिल्ममेकर विजय भट्ट ने बनाई थी।