महात्मा गांधी के समधी थे यह पूर्व भारतीय गवर्नर जनरल, बेटी ने की थी बापू के बेटे से लव मैरिज
आज़ाद भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की आज (10 दिसंबर) जयंती है। महात्मा गांधी के करीबी राजगोपालाचारी की बेटी लक्ष्मी जब वर्धा के आश्रम में रह रही थीं तभी उनके और गांधीजी के छोटे बेटे देवदास के बीच प्यार हो गया था जिनकी बाद में शादी हुई। कांग्रेस के नेता राजगोपालाचारी की दूरदर्शिता का लोहा मानते थे।