महानवमी पर शेयर बाज़ार में कहर, झट से स्वाहा हुए निवेशकों के ₹6 लाख करोड़
महानवमी पर सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार ने निवेशकों को मायूस किया और भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर जबकि निफ्टी 257 अंक टूटकर 22,888 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। आज की भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति करीब ₹6 लाख करोड़ घट गई।