महाभियोग पर हेगसेथ बोले- माफी नहीं मांगेंगे, ट्रंप ने दी A+++ रेटिंग
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने अपने खिलाफ नए महाभियोग प्रस्ताव को 'तमाशा' बताते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हेगसेथ को 'A+++' रेटिंग देकर उनका समर्थन किया है। रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने सोमवार को नया प्रस्ताव पेश किया जिसमें ईरान युद्ध और वॉर पावर्स के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।