महायुति के पक्ष में जनता ने भर-भर के वोट दिया है: केंद्रीय मंत्री अठावले
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बीजेपी नीत महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है, "महायुति के पक्ष में जनता ने भर-भर के वोट दिया है।" उन्होंने कहा, "हमें 200+ सीटें मिल रही हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है। मैं महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।"