महायुति में शामिल दलों का मत एक है: महाराष्ट्र सीएम के नाम पर सस्पेंस के बीच फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस के बीच कहा है, "महायुति में शामिल दलों का कभी भी एक-दूसरे के प्रति कोई अलग मत नहीं रहा है।" फडणवीस ने कहा, "कुछ लोगों के मन में जो शंकाएं थीं उनको दूर करने का काम एकनाथ शिंदे ने किया है।"