महायुति में सीट शेयरिंग पर 'नहीं बनी बात', दिल्ली में गृहमंत्री शाह के आवास पहुंचे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर महायुति गठबंधन के नेता बैठक के लिए गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे हैं। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना-शिंदे गुट), उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (बीजेपी) और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार (एनसीपी-अजित पवार) शामिल होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों पार्टियों के बीच कुछ सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है।