महाराजा भूपिंदर सिंह थे प्राइवेट प्लेन खरीदने वाले देश के पहले शख्स
भारत के पटियाला घराने के महाराजा भूपिंदर सिंह ने देश में सबसे पहले प्राइवेट प्लेन खरीदा था। इसे उन्होंने 1910 में ब्रिटेन से खरीदा था और विमान उड़ाने और रखरखाव के लिए उनके पास पूरा स्टाफ था। वहीं, इस विमान के लिए पटियाला में ही विमान पट्टी भी बनाई गई थी और महाराजा अक्सर इससे विदेश यात्राएं करते थे।