नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा कर रहे; दिल्ली में विपक्ष की महारैली पर धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडिया ब्लॉक की महारैली की आलोचना करते हुए कहा है कि इनकी पार्टी का इतिहास लोकतंत्र को कमजोर करने का रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष नेपाल और बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाना चाहता है। रैली मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में बुलाई गई है।