महाराष्ट्र ATS ने 9 अवैध बांग्लादेशियों को फर्ज़ी दस्तावेज़ों के साथ किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र एटीएस ने 9 बांग्लादेशियों को भारत में अवैध प्रवेश और फर्ज़ी आधार कार्ड बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पिछले चार दिनों के दौरान मुंबई, नासिक, नांदेड, छत्रपति संभाजीनगर में हुई कार्रवाई में आरोपियों पर विदेशी अधिनियम और अन्य प्रावधानों समेत पांच केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र एटीएस ने दिसंबर में 43 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।