महाराष्ट्र FDA ने Parle Agro के गोदाम पर मारा छापा, एक्सपायर्ड फ्रूटी और एप्पी फिज़ ज़ब्त

महाराष्ट्र में एफडीए की ओर से चलाए जा रहे फूड सेफ्टी अभियान के बीच मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित पार्ले एग्रो के एक गोदाम पर छापेमारी कर एक्सपायर्ड फ्रूटी, एप्पी फिज़ और कैंडी जूस बरामद किया गया है। छापेमारी के बाद गोदाम का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। इस दौरान करीब ₹99,970 का एक्सपायर्ड स्टॉक ज़ब्त किया गया है।

Load More