महाराष्ट्र की 5 सीटों पर 208 से 3054 वोटों के अंतर से तय हुई हार-जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में साकोली सीट पर कांग्रेस के नानाभाऊ पटोले ने 208 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। बुलढाणा से शिवसेना के गायकवाड संजय रामभाऊ को 841, करजत जामखेड से एनसीपी (शरद) के रोहित पवार 1243, नवापुर से कांग्रेस के शिरीषकुमार नाइक 1121 और राजूरा से बीजेपी के देवराव भोंगले 3054 वोटों के अंतर से विजयी रहे।