महाराष्ट्र के CM फडणवीस ने गढ़चिरौली में विकास के नए युग की शुरुआत की: शिवसेना (यूबीटी)
महाराष्ट्र में विपक्षी दल शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र 'सामना' में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नए साल पर नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली ज़िले के दौरे और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे व औद्योगिक विकास के लिए योजनाओं की घोषणा करने के लिए प्रशंसा की है। 'सामना' में कहा गया है कि फडणवीस ने गढ़चिरौली में विकास के नए युग की शुरुआत की।