महाराष्ट्र के CM फडणवीस से मिले रोहित शर्मा, तस्वीरें आईं सामने
हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले क्रिकेटर रोहित शर्मा मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। सीएम फडणवीस ने तस्वीरें शेयर कर कहा, "रोहित से मिलकर और बातचीत करके खुशी हुई। मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर शुभकामनाएं दीं और उनके करियर के अगले अध्याय के लिए भी कामना की।"