महाराष्ट्र के अंबरनाथ में केमिकल फैक्ट्री से हुई गैस लीक, दहशत में आए स्थानीय लोग
महाराष्ट्र के अंबरनाथ में गुरुवार रात एक केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए। गैस लीक के बाद कई लोगों ने गले में खराश और आंखों में जलन की शिकायत की और अंबरनाथ में धुंध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।