महाराष्ट्र का इंजीनियर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाक को भेजी थी युद्धपोतों की जानकारी
महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तान को भारतीय नौसेना के 14 युद्धपोतों और पनडुब्बियों की गुप्त जानकारी देने के आरोप में मैकेनिकल इंजीनियर रवींद्र वर्मा को गिरफ्तार किया है। एटीएस के मुताबिक, रवींद्र ने 12 मार्च को इन जहाज़ों की लोकेशन अपनी नोटबुक में लिखी और फिर इसकी तस्वीर लेकर वॉट्सऐप के जरिए एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी को भेजी थी।