महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता कुणाल पाटिल BJP में हुए शामिल
महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल पाटिल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा, "मुझपर बीजेपी में शामिल होने को लेकर कोई दबाव नहीं था...मैं जनता की बेहतर सेवा करने के उद्देश्य से बीजेपी में शामिल हुआ हूं।" गौरतलब है, पाटिल ने नवंबर 2024 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें हार मिली थी।