महाराष्ट्र के कोलेवाड़ी गांव में ग्राम सभा ने EVM से मतदान को किया बैन; DM ने दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के सतारा ज़िले में कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने भविष्य में होने वाले चुनावों को ईवीएम के बजाय बैलट पेपर के ज़रिए कराने का प्रस्ताव पारित किया है। ग्रामीणों ने बैलट पेपर से चुनाव न होने पर विरोध की बात कही है। वहीं, इसपर ज़िला कलेक्टर जितेंद्र दूदी ने कहा, "जब हमें प्रस्ताव मिलेगा...तो हम इसे लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे।"