महाराष्ट्र के कल्याण में आवारा कुत्ते ने 130 लोगों को काटा, 7 घंटे बाद पकड़ा गया
कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KDMC) के अधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र के कल्याण में रविवार शाम एक आवारा सफेद कुत्ते ने करीब 4 घंटे में 130 लोगों को काट लिया। KDMC के रुक्मिणी बाई अस्पताल के डॉ. संदीप पगारे ने बताया कि सभी घायलों को ऐंटी-रेबीज़ इंजेक्शन दिए गए। बकौल रिपोर्ट्स, हमले के करीब सात घंटे बाद कुत्ते को पकड़ लिया गया।