महाराष्ट्र के गांव ने लिया अनोखा फैसला, गाली देने वालों पर लगेगा ₹500 का जुर्माना
अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) के सौंदाला गांव की ग्राम सभा में ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि महिलाओं की गरिमा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कोई नहीं करेगा। यहां अगर कोई अपशब्द बोलेगा तो उस पर ₹500 का जुर्माना लगेगा। सरपंच शरद अरगडे ने बताया कि कोई पुरुष अपने घर की महिला को भी अपशब्द कहेगा तो उस पर जुर्माना लगेगा।