महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ₹16 लाख की इनामी 2 महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में कुल ₹16 लाख की इनामी 2 महिला नक्सलियों ने पुलिस व केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला नक्सली 40 मामलों में नामजद है जबकि दूसरी महिला नक्सली के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं जिनमें से 4 हत्या के मामले शामिल हैं।