महाराष्ट्र के जालना में 2 माह तक ज़ंजीरों में बांधकर रखी गई महिला, पुलिस ने छुड़ाया
जालना (महाराष्ट्र) में एक महिला को उसके माता-पिता ने दूसरे धर्म में विवाह करने पर कथित तौर पर 2 महीने तक ज़ंजीरों से बांधकर रखा। पुलिस ने बताया है कि महिला के पति ने बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद सोमवार को महिला और उसके 3 वर्षीय बेटे को मुक्त कराया गया।