महाराष्ट्र की झुग्गी बस्ती में पली-बढ़ीं शैलजा को US में मिली ₹7 करोड़ की फेलोशिप
पुणे (महाराष्ट्र) की झुग्गी बस्ती में पलीं-बढ़ीं शैलजा पाइक को अमेरिका में मैकआर्थर फेलोशिप मिली है जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को 5-साल के लिए $800,000 (₹6.71 करोड़) दिए जाएंगे। शैलजा ने अपना बचपन याद कर बीबीसी मराठी से कहा, "यह सच है कि मैं कचरे और यहां तक कि गंदगी से घिरे इलाके जहां सूअर घूमते रहते थे...वहां बड़ी हुई।"