महाराष्ट्र के ठाणे में चिप्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई सिलिंडरों में हुआ ब्लास्ट
महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को वागले एस्टेट परिसर में स्थित एक चिप्स की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग इतनी भीषण है कि इसके चलते कई गैस सिलिंडरों में ब्लास्ट हो गया। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।