महाराष्ट्र के डॉक्टर ने 13 टन चिप्स के पैकेट, शैंपू बोतल व प्लास्टिक से बनाया घर
महाराष्ट्र के बालमुकुंद पलिवल नामक डॉक्टर ने चंद्रपुर में 13 टन प्लास्टिक से दो मंज़िला घर बनाया है। 625 स्क्वेयर फीट में फैले इस घर की टाइल्स, दरवाज़े समेत सभी चीज़ें प्लास्टिक से बनी हुई हैं। बालमुकुंद ने चिप्स के पैकेट, पानी, शैंपू व कॉस्मेटिक के बोतल, दूध के पाउच व दवाइयों के रैपर से इस घर को बनाया है।