महाराष्ट्र के दो स्कूलों में छात्रों के नाश्ते में पाया गया फफूंद और जीवित लार्वा
महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में ज़िला परिषद और राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त दो स्कूलों में छात्रों को दिए जाने वाले नाश्ते में फफूंद और जीवित लार्वा पाया गया है। पालघर के ज़िलाधिकारी गोविंद बोडके ने कहा है कि सैंपल ले लिए गए हैं और लैब रिपोर्ट आने के बाद आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।