महाराष्ट्र के नांदेड़ ब्लास्ट केस में 18 साल बाद आया फैसला, 12 आरोपी किए गए बरी
नांदेड़ (महाराष्ट्र) में अप्रैल 2006 में एक घर में हुए बम ब्लास्ट के मामले में यहां के एक कोर्ट ने शनिवार को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया। ब्लास्ट में आरोपियों में से 2 लोगों की मौत हुई थी जबकि एक ने सुनवाई के दौरान जान गंवा दी। सभी आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया गया है।