महाराष्ट्र के नागपुर में दो बच्चे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक 7 वर्ष का बच्चा और एक 13 वर्ष की लड़की शामिल हैं और दोनों को खांसी और बुखार था। गौरतलब है कि सोमवार को बेंगलुरु में दो, चेन्नई में दो, अहमदाबाद और कोलकाता में एक-एक बच्चा एचएमपीवी से संक्रमित मिला था।