महाराष्ट्र के नैशनल पार्क में 14 साल में पहली बार शेरनी ने शावक को दिया जन्म
मुंबई (महाराष्ट्र) के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) में 14-साल में पहली बार एक शावक का जन्म हुआ है जिसकी जानकारी वन विभाग के एक अधिकारी ने दी है। बकौल अधिकारी, शेरनी मानसी ने गुरुवार रात को शावक को जन्म दिया। एसजीएनपी ने पिछले साल दो बाघों के बदले में शेर के जोड़े मानस और मानसी को प्राप्त किया था।